बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित चोरी और लूट कांड के 4 मामलों का खुलासा किया है। पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है । घटना में शामिल जिला अंतर और अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त किए जाने वाले खंती और मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का उद्भेदन किया है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी इतने शातिर थे कि घटना को अंजाम देने वक्त पूर्णिया और कटिहार जिले के कोढ़ा गैंग के अपराधियों की तरह वेशभूषा बनाकर पहुंचते थे। जिससे पुलिस को कोढ़ा गैंग पर के द्वारा घटना को अंजाम देने का शक होता था पर बेगूसराय पुलिस की टीम ने विभिन्न्न घटनाओं के सीसीटीवी फुटेजों का मिलान कर सभी घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर लिया। जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीनों के अंतराल में जिले के बखरी , मंझौल और तेघड़ा में बदमाशों ने जहां ज्वेलरी शॉप में चोरी और डाका कांड को अंजाम दिया । वहीं बखरी के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप के मैनेजर को आंख में मिर्ची पाउडर झोंक कर उसके नगदी लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक उत्तर प्रदेश राज्य का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद मुजस्सिम , सुजीत सदा, पंचम सहनी और यूपी के राजा राम को जेल भेज दिया है।
बाईट – एसपी बेगूसराय, योगेंद्र कुमार




