डीएम ने अतिक्रमण का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत मकरपुर पंचायत में सी.डब्लू.जे.सी. अंतर्गत अतिक्रमण का मामला में भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक निदेश दिया गया।
निरीक्षण में जिला पदाधिकारी द्वारा मकरपुर पंचायत के धरहरा टोला अतिक्रमण का निरीक्षण किया गया तथा अंचल अधिकारी, मखदुमपुर एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी को अविलंब अतिक्रमण हटवाने का निदेश दिया गया। अंचल अधिकारी, मखदुमपुर द्वारा बताया गया कि उक्त स्थान पर 2021 में अतिक्रमण हटाया गया है अब पुनः अस्थाई अतिक्रमण स्थानीय लोगों द्वारा लगाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment