बेगूसराय- प्रसिद्ध सिमरिया धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मिथिलांचल के बेगूसराय जिला स्थित सुप्रसिद्ध सिमरिया धाम में माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जनसैलाब उमड़ पड़ा, मिथिलांचल के बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी समेत कई जिलों के लाखों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई!
आज के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था भी दुरुस्त थी, स्टेशन से लेकर घाटों तक पुलिस की तैनाती थी वहीं सभी घाटों पर SDRF की तैनाती की गई थी, जो गंगा में लगातार गश्त कर रहे थे!
भारत एक्सप्रेस संवाददाता रवि शंकर शर्मा ने माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दुर्लभ दृश्य का जायजा लिया!
ये विहंगम दृश्य जो आप देख रहे हैँ वो विशेष अवसरों पर ही देखने को मिलता है!
हर हर गंगे की जयघोष के साथ लोग गंगा में डुबकी लगाने के बाद सिमरिया धाम के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना भी करते नजर आये तो साथ ही विभिन्न मांगलिक कार्यों के लिये डब्बे में भरकर गंगा जल भी ले जाते नजर आये!

Join us on:

Leave a Comment