रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर में सभी गंगा घाटों पर स्नान के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई, इसे लेकर सभी रेलवे स्टेशन पर पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था होने के बावजूद पुलिस के पसीने छूटते नजर आये!
सबसे अधिक परेशानी हाथीदह में नजर आई जहाँ, लखीसराय, नवादा, नालंदा, और जमुई जिले से आने जाने वाले श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मी परेशान रहे! हाथीदह रेल थानाध्यक्ष राजकुमार बैठा ने बताया की कई ट्रेनों के आज रद्द होने के कारण परेशानी बढ़ गई है, हम लोग काफी परेशान होकर लोगों को ट्रेन में चढ़ा पा रहे हैँ!
तस्वीरो में भी ऐसा ही देखने को मिला ज़ब ट्रेन के आते ही लोग चढने उतरने के लिये मारामारी करते नजर आये तो वहीं उन्हें नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूटते नजर आये!
हाथिदह, मोकामा बाढ़ और बख्तियारपुर स्टेशनों पर पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ी!

Byte :- राजकुमार बैठा, रेल थानाध्यक्ष हाथिदह




