रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। जिले के महुआ थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति का इलाज महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया गया है कि महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के जिरवाड़ा के वार्ड संख्या 4 में शनिवार को दोपहर में हिस्से की जमीन बटवारें को उपेन्द्र पासवान और विनोद पासवान के बीच कहासुनी हुई थी। हालाकी की विवाद घहराता देख लोगों ने मामले को शांत करा कर दोनों को हटा दिया था।
तभी पुनः लौट कर आए दुसरे पक्ष ने हमला कर दिया जिसमे एक युवक
लेकर एक 28 वर्षिय युवक को लाठी डंडा से मारकर हत्या कर दिया गया। ख़बर के मुताबिक जिरवारा गांव के विनोद पासवान के 28वर्षिय पुत्र को इन्हीं के पाटीदार द्वारा लाठी डंडा से मारकर हत्या कर देगा वही विनोद पासवान को हंसूली से पेट और कमर काट दिया जो गंभीर अवस्था में महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज रत है। मृत युवक दो माह के दुधमुहे बच्ची का पिता भी था। मृतक दो भाई में बड़ा था। मृत्क के मां का नाम बेचनी देवी व पत्नि का नाम वीना देवी है। घटना के बाद महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना अवर निरीक्षक परशुराम सिंह मोनी कुमारी दल बल के साथ पहुंचे शव को अपने कब्जे में ले सभी घायलों को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया कागजी प्रक्रिया में जुटे।




