बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार रिपोर्ट !
बेगूसराय में बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष नेता सम्राट चौधरी पर पहुंचे बेगूसराय जहां उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा बयान दिया है वहीं के,के पाठक के बयान को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहारी अस्मिता और बिहार के अधिकारियों को गाली दिया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों को बिहार बर्दाश्त नहीं करेगी । नीतीश कुमार में थोड़ी भी शर्म बची हुई है तो अभिलंब के के पाठक पर कड़ी कार्रवाई करें। उपेंद्र कुशवाहा के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वह राजनीतिक रूप से दूसरे पार्टी में काम कर रहे हैं वह बड़े भाई हैं अगर उनके तरफ से कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर जरूर विचार किया जाएगा। सम्राट चौधरी बेगूसराय में मुखिया हत्याकांड के बाद मुखिया के परिजनों से मिलने परना गांव पहुंचे थे जिसके बाद बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के ऊपर एक सुपर सीएम भी हैं जो विदेश में रह रहे हैं इनको कभी टाइगर जिंदा है कहा जाता था लेकिन अब वो टायगर बुढ्ढा हो गया है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 2024 और 2025 में संकल्प ले लिया है कि बिहार से नीतीश मुक्त बिहार बनाएंगे। सम्राट चौधरी ने कहा की नीतीश कुमार के राज में अपराध चरम पर है और इनका एकबाल खत्म हो गया है क्योंकि इनके ऊपर भी एक सुपर सीएम है जो बिहार को चला रहे हैं।
बाईट- सम्राट चौधरी प्रतिपक्ष नेता बिहार विधान परिषद




