पंकज कुमार जहानाबाद।
भाजयुमो जहानाबाद जिला इकाई
भाजयुमो की माँग पर केंद्र सरकार ने बिहार के सीमावर्ती जिलों के गाँव को पर्यटन केंद्र के रूप में करेगा विकसित भाजयुमो नीति एवं शोध प्रकोष्ठ बिहार के तत्वाधान में आयोजित सीमा ग्राम संपर्क अभियान के तहत उल्लिखित गाँवों को विकास एवं पर्यटन की मुख्य धारा से जोड़ने की माँग को सरकार के समक्ष रखा गया था। जिसमें केंद्र सरकार ने बिहार के 7 सीमावर्ती जिलों के 1517गाँवों को शामिल किया है, इस उद्यम से निम्न गाँवों को एक सौंदर्ययुक्त फलक मिलने की उम्मीद है। इस अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले जहानाबाद जिला के निवासी भाजयुमो नीति एवं शोध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम बाबू को जिला भाजयुमो इकाई ने बधाई दिया। श्याम बाबु ने कहा की मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिये संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्याम बाबू के द्वारा भारतीय सीमा के सटे 17 गावों का भ्रमण किया गया एवं रात्रि विश्राम भी गाँव गाँव मे हुआ श्याम बाबू अनेक गाँव के स्थानीय लोगो से मिलकर वहाँ के स्थानीय समस्या के बारे मे लोगो से जानकारी प्राप्त कर एक रिपोर्ट बनाकर दिल्ली भेजी जिसे केंद्र सरकार ने बजट मे शामिल किया। बधाई देने में
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष केसरी, जिला महामंत्री रवि शेखर, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ गौरव, राहुल पाण्डेय, शुभम राज, गौरव सिंह, निशांत चोपड़ा, अंकित शर्मा, अंकित गुप्त इत्यादि लोगों ने उन्हें इसी तरह समाज निर्माण के कार्य करने की शुभकामनायें दी।




