पंकज कुमार जहानाबाद।
भाकपा-माले का एक दिवसीय जिला कमिटी की बैठक काको प्रखंड के बड़की मुरारी गांव में सम्पन्न हुई। जिला कमिटी बैठक में 15 से 20 फरवरी तक लोकतंत्र बचाओ,देश बचाओ रेली और पार्टी महाधिवेशन की तैयारी पर चर्चा हुई। भाकपा-माले का जिला कमिटी का बैठक काको प्रखंड के बड़की मुरारी गांव में सम्पन्न हुई। इस बैठक में माले के जिला सचिव कामरेड श्रीनिवासन शर्मा, किसान महासभा के राज्य सचिव कामरेड रामाधार सिंह, पार्टी के घोसी विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव, घोसी प्रखंड सचिव कामरेड अरुण बिंद, हुलासगंज प्रखंड सचिव कामरेड प्रभात कुमार, मोदनगंज प्रखंड सचिव कामरेड वितन मांझी,काको प्रखंड सचिव कामरेड विनोद कुमार भारती, मखदुमपुर प्रखंड सचिव कामरेड सत्येंद्र रविदास, जहानाबाद प्रखंड सचिव कामरेड हसनैन अंसारी,महेन्द्री देवी,
,नगर सचिव कामरेड वसी अहमद, महिला नेत्री कामरेड कुंती देवी,माले जिला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पांडेय,खेग्रामस जिला सचिव कामरेड प्रदीप कुमार, निर्माण, मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड सिवशंकर प्रसाद, दिनेश दास, दिलीप बिंद आदि शामिल थे।
बैठक को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव कामरेड श्रीनिवासन शर्मा ने कहा कि आगामी 15 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली रैली और पार्टी महाधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरा जिला में दिवार लेखन, गांव, गांव, बाजार चट्टियों में मिटिंग, बैठक का काम पूरी कर ली गई है पर्चा,पोस्टर के जरीए गांव, गांव में पद यात्रा की काम को भी पूरी कर ली गई है।
इस बार की रैली और महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। रैली में जहानाबाद से दस हजार से ज्यादा की संख्या में महिला, पुरुष, छात्र, युवा न्याय पसंद लोग भाग लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 15 से 20 फरवरी तक पूरा पटना शहर को लाल झंडा और बैनर से पाट दिया जाएगा। गांधी मैदान में 15 फरवरी को लाखो,लाख की संख्या में पूरे बिहार से जनता भाग लेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए इस कार्यक्रम के बाद फासीवादी,और सांप्रदायिक ताकतों को आंदोलन के जरीए ध्वस्त किया जाएगा।




