कार ने पिता पुत्र को रौंदा, हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद कार के टक्कर से पिता व पुत्र जख्मी शुक्रवार को कार के टक्कर से एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी हो गए।घटना मदनपुर और सलैया थाना के सिमा स्थित बेरी क्लाली चौक के समीप लिटिल मुन एकडमी के सामने की है जहां क्लाली चौक से मदनपुर के तरफ जा रही कार ने पैदल चल रहे पिता और पुत्र को टक्कर मार दी।घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई गाड़ी को पकड़ लिया।और जख्मी हुए लोगों मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है जख्मियों की पहचान कोलकाता के डाल कोलनी निवासी मेराज आलम व उसके दस वर्षीय बेटा रॉकी जब्बार के रूप में किया गया है जो खिरियावां आरती मॉल में काम करता है वहीं जानकारी के अनुसार कार चला रहे किशोर अंजनवा राधा इट भट्ठा के मालिक आलोक रंजन के बेटा था जो कार को लापरवाही तरीके से चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो कार चालक पूरी तरह से लापरवाही से चला रहा था जो क्लाली चौक के पहले भी किसी को धक्का मारता परंतु वहां से किसी तरह निकला और सड़क किनारे चल रहे पिता और पुत्र टक्कर मार दी।

Join us on:

Leave a Comment