वैशाली के पातेपुर में करोड़ों की अंग्रेजी शराब बरामद!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

गुप्त सूचना के आधार पर पटना मध्य निषेध की टीम और वैशाली जिले के पातेपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की

टीम की सूचना मिलते हैं कारोबारी ट्रक छोड़कर फरार हो गया

पातेपुर थाने की पुलिस ने एक ट्रक अंग्रेजी शराब किया जप्त

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह बुर्जुग पंचायत के लखनीपुर गांव स्थित रजनीश ईट भट्ठा ( चिमनी) के नजदीक से देर रात लगभग 1 बजे पातेपुर थाने की पुलिस ने एक ट्रक अंग्रेजी शराब जप्त किया। बताया जाता है कि मद्य निषेध के सेंट्रल टीमों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पटना से गाड़ी ( ट्रक) को पीछा किया गया। जहां पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने अपने विशेष टीमों द्वारा अपने थाना क्षेत्र के लखनीपुर स्थित रजनीश ईट भट्ठा (चिमनी) के नजदीक घेरा बंदी करके शराब लदे ट्रक के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल जप्त किया। वहीं बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

दूसरे राज्य से शराब की बड़ी खेप वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में लाई जा रही थी इसकी सूचना पर मध्य निषेध की टीम पटना से वैशाली आई थी

वही कारोबारी को भी सूचना लगे कि मध निषेध की टीम और पुलिस हमारे पीछे हैं ट्रक छोड़कर फरार हो गए

Join us on:

Leave a Comment