धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!
खबर मोतिहारी से है जहाँ वन विभाग कि टीम ने तीन कछुआ तस्करो को भारी मात्रा में कछुआ के साथ गिरफ्तार किया है ।
यहाँ कार्यवाई मुफ्फसिल थाना छेत्र के मिशन चौक के पास कि गई है ।
दरअसल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल व्यूरो को इसकी सूचना थी की मोतिहारी में बड़े पैमाने पर कछुआ का तस्करी किया जा रहा है जिसके बाद विभाग के इंस्पेक्टर कलकत्ता से मोतिहारी पहुचे और मोतिहारी वन विभाग के टीम के सहयोग इस इस बड़े कार्यवाई को अंजाम दिया गया ।

जिसमे मोतिहारी वनों के छेत्र पदाधिकारी नारायण लाल सेवक ने बताया कि गिरफ़्तार सभी लोग किसी नदी से प्रतिबंधित कछुआ को पकड़ कर बोरी में भरकर मिशन चौक पहुचे थे किसी को देने के खयाल से इस बीच टीम द्वारा छापेमारी की गई जिसमें तीन तस्करो को गिरफ्तार किया गया साथ ही इन सभी लोगो के पास से 36 पीस प्रतिबंधित कछुआ बरामद किया गया । अब सभी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है साथ ही जब्त सभी कछुआ को कोर्ट के आदेश के बाद
नदी में छोड़ दिया जाएगा ।
बाइट :—— नारायण लाल सेवक – वनों के छेत्र पदाधिकारी मोतिहारी




