औरंगाबाद में दहेज दानवों ने विवाहिता की हत्या कर साक्ष्यछुपाने की नियत से शव जलाया!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद उपहारा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बीते रात ससुराल वालों ने विवाहिता को गला घोट कर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को जला दिया.मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है.
थाना में दिए गए आवेदन में पटना के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी भगवान दयाल पासवान की पत्नी कुसमी देवी ने कहा है कि अपनी पुत्री चिंतामणि कुमारी की शादी चार वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर किया था.आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति दहेज को लेकर लगातार मारपीट व प्रताड़ित करते रहते थे. इसी बात को लेकर बीती रात उसके पति सुबेलाल पासवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने को लेकर शव को जला दिया .पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

Join us on:

Leave a Comment