पंकज कुमार जहानाबाद।।
जहानाबाद
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 के दूसरे दिन की परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गयी। परीक्षा केन्द्र पर किसी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। आज के प्रथम पाली की परीक्षा में 11191 परीक्षार्थी में से 11073 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 6151 में से 6077 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करने के लिए जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा बाल विद्या निकेतन, राजा बाजार, जहानाबाद के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया।
परीक्षा के द्वितीय दिन वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिले के सभी 18 परीक्षा केन्द्रों पर सख्ती के साथ ली गया। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर तथा परीक्षा भवन में सख्त तलाशी की व्यवस्था की गई थी। गशती दंडधिकारियों द्वारा प्रश्न पत्र सभी परीक्षा केंद्र पर ससमय उपलब्ध करा दिया गया था।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 में सुपर जोनल दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, गश्ती दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। साथ हीं परीक्षा में सभी परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इस प्रकार विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चार स्तर पर व्यवस्था की गई थी, ताकि कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित हो सके।




