संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
-: खनन माफिया का आतंक खनन पदाधिकारी को बनाया बंधक….. बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने गयी खनन विभाग की टीम पर खनन माफिया के गुर्गों ने हमला कर बंधक बना लिया….. हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थी जिन्होंने घंटों खनन विभाग के टीम को बंधक बनाए रखा….. हमलावरों ने खनन विभाग द्वारा पकड़े गए अवैध खनन में लगे लोगों को छुड़ा लिया….. घटना की सूचना पर अहियापुर थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर बंधक बने खनन विभाग की टीम को छुड़ा लिया….. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जिला के बुढ़ी गंडक नदी के संगम घाट पर अवैध खनन की सूचना खनन विभाग के अधिकारी को लगा तो खनन विभाग के जिला खनन पदाधिकारी अपने टीम के साथ संगम घाट पहुंच गयी….. खनन विभाग की टीम को बालू माफिया और उसके लोगों ने घेर लिया और हमला कर दिया….. हमलावरों ने अवैध खनन कर रहे मजदूरों को खनन विभाग की टीम से मुक्त कराकर भगा दिया…… खनन विभाग की छापेमारी टीम ने मौके से तीन ट्रैक्टर व जेसीबी को जब्त कर तीन चालकों को गिरफ्तार किया है….. जिला खनन पदाधिकारी हरेश कुमार ने बताया अवैध खनन होता देख टीम जब संगम घाट पर पहुंची तो खनन कर रहे मजदूरों जेसीबी और ट्रैक्टर को घेर लिया….. हमलावरों ने महिलाओं को आगे कर छापेमार करने गई टीम को घेर लिया अचानक हुए हमले से खनन विभाग की टीम सकते आ गई….. खनन विभाग की टीम ने तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है
बाइट-: हरेश कुमार —— जिला खनन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर




