आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
– भोजपुर जिले में आए दिन हो रहे हैं अपराधिक घटनाओं ने भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सीधा सा वाले निशान खड़ा कर दिया है जहां एक तरफ पुलिस कई कांडों का उद्भेदन करने में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ अपराधी भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में बाज नहीं आ रहे हैं ताजा मामला नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ की है जहां पर एक प्रोफेसर दंपत्ति को उनके फ्लैट में ही अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दिया है। रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दिया है। रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कई पदों पर विराजमान रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में कई कार्य भी हुए हैं। वही उनकी पत्नी पुष्पा सिंह आरा के महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान के प्रोफेसर के पद पर काबिज थी जो अब रितरयर्ड हो चुकी थीं। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है ।प्रोफ़ेसर महेंद्र सिंह रोहतास जिले के अग्नि गांव के रहने वाले थे वही उनकी पत्नी पुष्पा सिंह आरा के पश्चिम टोला की रहने वाली बताई जा रही हैं। प्रोफेसर महेंद्र सिंह काराकाट विधानसभा से भाजपा की सीट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।भाजपा नेता राजनाथ सिंह के बेहद करीबी भी रहे थे प्रोफेसर महेंद्र सिंह। प्रोफ़ेसर महेंद्र सिंह की तीन बेटियां हैं जो बिहार से बाहर में रहतो हैं और तीनों शादी शुदा थीं।हालांकि घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और छानबीन में जुट गए हैं। वही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की हत्या का कारण जैसा कि देखने में प्रतीत हो रहा है किसी चीज से उनके सिर पर वार किया गया है जो कि जख्म भी दिखाई दे रहे हैं ।वहीं उन्होंने यह भी बताया जो भी मामला है पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगा ।हालांकि मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच की बात भी एसपी भोजपुर प्रमोद कुमार ने बताया है ।हत्या लगभग 10 घंटे पहले की गई थी और इसकी भनक आसपास के किसी को नहीं लगी ।जब उनकी बेटियों ने उनके मोबाइल पर संपर्क साधना चाहा और बात नहीं हुई तो उन्होंने अपने परिवार के लोगों को खबर किया ।जब परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा खोला तो दोनों पति-पत्नी का सव खून से लथपथ गिरा पड़ा पाया ।परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई ।फिलहाल प्रोफ़ेसर दंपत्ति का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया है ।वही पुलिस छानबीन में भी जुट गई है।
बाईट/-प्रमोद कुमार(एस पी भोजपुर)
बाईट/-भाई(मृत प्रोफेसर)




