उपेंद्र कुशावहा पर जानलेवा हमला, काले झंडे दिखाये, पत्थर भी बरसाये

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


ब्रेकिंग…..भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू के संसदीय बोर्ड के सदस्य उपेंद्र कुशवाहा भोजपुर जिले के जगदीशपुर रघुकुल आए हुए थे जहां वे धर्मपाल सिंह के यहां से मिलकर लौटे थे तभी जगदीशपुर के नयका टोला नारायणपुर के समीप कुछ लोगों के द्वारा काला झंडा दिखाया गया काले झंडे के विरोध में उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों के द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई, जिसमें 2 लोगों के घायल होने की सूचना है, घटना से आक्रोशित आस-पास के गांव वालों ने उपेंद्र कुशवाहा के वाहन पर पथराव किया, जिससे की स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई, पुलिस प्रशासन का कहना है कि उपेंद्र कुशवाहा को कुछ नहीं हुआ है, उनके वाहन थोड़ी बहुत छतिग्रस्त हुई है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है

Join us on:

Leave a Comment