वृद्धा हत्याकांड का खुलासा, चोरी करते देखने के बाद चोर जीजा-साले ने कर दी थी हत्या, गिरफ्तार!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में बीते 31 दिसंबर की रात वृद्ध महिला की चाकू गोदकर हत्या करने मामले में वैशाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया गया है कि जीजा साले ने नए वर्ष की त्यौहार मनाने को लेकर वृद्ध महिला के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था तभी महिला जग गई थी इसी दौरान चोर की पहचान छुप जाए इसी को लेकर जीजा ने महिला को चाकू मारकर हत्या कर दिया और उसके गले से सोने की लॉकेट लेकर भाग गया था। इस संबंध में मृतका सीता देवी के पुत्र ओम नाथ शर्मा ने लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

घटना को गंभीरता से देखते हुए थाना अध्यक्ष लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर विशेष अनुसंधान दल को गठित किया गया था। जिसमें पुलिस ने घटना में शामिल गेना लाल पिता दुर्गा प्रसाद शर्मा लालगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर कासिम गांव निवासी को गिरफ्तार किया हैं। वही अभियुक्त देना लाल से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका ससुराल प्रेमगंज गाँव निवासी छोटे लाल शर्मा के यहां है और वे अपने ससुराल में रह रहे थे और जीजा गेना लाल कुमार और साले बंटी शर्मा दोनों मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था।

1 जनवरी की पार्टी मनाने को लेकर जीजा साले ने कर दी थी हत्या

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के प्रेम गंज गांव में स्वर्गीय मथुरा शर्मा की पत्नी सीता देवी की हत्या नए साल की पार्टी मनाने को लेकर महिला के घर में घुसा था। जब महिला जग गई थी तो जीजा साले ने मिलकर कर दिया था। और आरोपी ने 3500 रुपये और महिला सोने की लॉकेट चोरी कर लिया था जिस मामलें में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद पता चला कि आरोपी अपने ससुराल में रहा करता था। और उसका साला भी आदतन से चोर है। कई बार वह जेल भी जा चुका है।

इस संबंध में एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया कर्मियों को जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या करने मामले में दो आरोपी जीजा साले को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही उसके साले बंटी शर्मा चोरी के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे 14 जनवरी को जेल भेज दिया था। जबकि फरार चल रहे बहनोई गेना लाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे भी जेल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment