वैशाली- ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, सड़क जाम, मुआवजे की माँग!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

वैशाली। जिले के हाजीपुर महुआ मार्ग स्थित बेलकुंडा मिल्की पेट्रोल पंप के समीप बालू लदे ट्रक ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया है जिसके कारण बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। बताया गया है कि अनियंत्रित बालू लोड एक ट्रक महुआ की तरफ जा रही थी। तभी मिल्की पेट्रोल पंप के एक बाइक सवार युवक तेल लेकर घर जाने के लिए महुआ पथ पर आया इसी बीच पीछे से आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिसके कारण एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि की स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से भाग खड़ा हुआ।

इधर सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गया। वहीं घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग को बेलकुंडा चौक के समीप जाम कर दिया है और सड़क मार्ग पर आगजनी कर मुआवजे की मांग करने लगे ।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद राजापाकर और महुआ थाने के पुलिस अधिकारी मौके से घटना स्थल पहुंचकर बालू लदे ट्रक को जप्त कर लिया है। वही आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले का शांत करवाने का प्रयास करने में जुट गई है। मृतक बताया गया है कि रामपुर रत्नाकर पंचयात के वार्ड नंबर 8 सरसई गांव निवासी परमेश्वर दास का 55 वर्षिय पुत्र कपल दास बताया गया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद शुरू कर दिया। बताया गया है कि युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करती था।

Join us on:

Leave a Comment