बेगूसराय- मंझौल मे भीषण डकैती, चार लोगों को डकैतों ने पीट कर किया अधमरू, फायरिंग!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय – अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाजार की है। जहां बीती रात करीब आधा दर्जन डाकूओं ने आभूषण दुकान में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर दुकानदार के घर में घुसकर चार लोगों को पीट-पीटकर अधमरू भी कर दिया। इसमें तीन लोगों को सर फट गया है, गोलीबारी की भी खबर है जिसमें एक व्यक्ति के पेट मे गोली लगने की सूचना है ।घटना की सूचना पर मंझौल डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह , चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार , मंझौल ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार भारी पुलिस बल के साथ जांच में जुटे हैँ । घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल बाजार मेन रोड स्थित अलंकार ज्वेलर्स की है। बताया जा रहा है कि रात के करीब 2:00 बजे आधा दर्जन से भी अधिक की संख्या में डकैत दुकान के अंदर दाखिल हुए थे।

इसके बाद गल्ला में रखे 80हजार नगद सोने चांदी के बर्तन और अन्य सामान लूट लिया । डकैतों ने दुकान में रखे तिजौरी को भी तोड़ने का प्रयास किया । दुकान में आवाज सुनकर जैसे ही घर के लोग जगे डकैतों ने उन पर हमला शुरू कर दिया । इस हमले में रमन चौधरी, प्रेम चौधरी और बजरंग चौधरी का सर फट गया और गंभीर रूप से जख्मी है। वही सोनू चौधरी के पेट से गोली छूकर निकल गई । मौके पर घटना की सूचना पाकर मंझौल डीएसपी मंझौल थानेदार चेरिया बरियारपुर थानेदार दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। जहां दुकान के बाहर गली से एक पोटली बरामद हुआ है। जिसमें चांदी बरामद किया गया है। वहीं घटनास्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने दुकान के भीतर किसी भी शख्स को जाने से मना कर दिया है।। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है। वहीं पुलिस दुकान और उसके अगल-बगल के दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगालने में भी जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment