आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर में एक विवाहिता को अपनी मां और बड़ी बहन से फोन पर बात करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उसके पति ने फांसी के फंदे पर उसे लटका कर उसकी हत्या कर दी। दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवनिया गांव की है। जहां एक दरिंदे पति ने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। विवाहिता की गलती बस इतनी थी कि वह अपनी बहन और मां से बात करती थी, जिसको लेकर उसके पति उसे बार-बार मारते पीटते थें। वही जब विवाहिता अपने पति के बात को नजरअंदाज करते हुए अपनी मां से फोन से बात कर रही थी तभी उसके पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को जलाने के लिए ले जाने के दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतिका भोजपुर जिले के बेलवनिया गांव निवासी उपेंद्र तुरहा की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया कुमारी है।

वही मृतिका के पिता ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी की शादी भी उसी घर में हुई है, जहां मेरी छोटी बेटी की शादी हुई है। मृतिका के पिता ने आगे बताया कि मेरी बेटी उसी घर में ब्याही अपनी बड़ी बहन से बात करती थी तो उसके पति उपेंद्र तुरहा उसे मना करता था और उसे बराबर मारता पीटता था। जब मृतका गुड़िया कुमारी बीती रात को अपनी मां से फोन द्वारा बात कर रही थी तभी उसके पति उपेंद्र तुरहा उसे फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। जिसकी सूचना मुझे फोन द्वारा बड़ी बेटी ने दिया उसके बाद मैंने फोन से बिहिया थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी उसके बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे जहां विवाहिता के पति उसके शव को जलाने के लिए ले जा रहा था तभी पुलिस को आता देख शव को बीच रास्ते में ही छोड़ कर वह फरार हो गया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे आरा सदर अस्पताल भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट/-परिजन(मृतिका)
बाईट/-पुलिसकर्मी(बिहिया थाना)




