ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों द्वारा एक नवविवाहिता की हत्या शुक्रवार की देर शाम कर देने का मामला सामने आया है। युवती की हत्या कर मौके से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार हो गया है। इधर युवती की हत्या कर देने की सूचना मिलते ही उसके मायके वालों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही उसके मायकेँ वाले मृतका की घर पहुँची तो महिला की शव पाया। बाकी सभी ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। मृतका के मायके वालों ने पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पहुंची थाने के पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

बताया गया है कि सिलौथर गांव निवासी महेश महतों ने अपनी पुत्री रागनी कुमारी की हत्या उसके ससुराल वालों के द्वारा दहेज प्रताड़ना को लेकर करने आरोप लगाया है। मृतक रागिनी के पिता महेश महतों ने बताया कि वे अपनी पुत्री की शादी पिछले 5 वर्ष पहले जंदाहा थानां क्षेत्र के बहसी सैदपुर गांव निवासी सूरज महतों से हिन्दू रीतिरिवाजों ने की किया था। शादी के समय से ही उसके ससुराल वालों के द्वारा मायकेँ से पैसा मांग को लेकर मारपीट किया जा रहा था। मृतका के पिता ने कहा कि पूर्व में भी शादी के बाद कई बार पैसा उसके ससुराल भेजे थे।
इधर जंदाहा थाना के पुलिस अधिकारी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इधर घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जन्दाहा थाने के पुलिस अधिकारी ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है।




