आरा/आशुतोष पाण्डेय
फूल तोड़ने के मामूली विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार घटना का अंजाम दिया गया है, यह घटना भोजपुर जिले के बिहियां की बताई जा रही है। गंभीर रूप से दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसके बाद आरा के ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना बिहिया के मुआव-तुलसी टोला गांव की है।

जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच घर की गंदगी बाहर की जमीन पर फेंकने को लेकर विवाद चला आ रहा है। उसी विवाद के क्रम में फूल तोड़ने को लेकर दोनों पक्ष फिर आपस मे भिड़ गये, और एक पक्ष ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके छर्रे से घर के बाहर मौजूद सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि गोलियां चलाने वाले घायलों के रिश्तेदार ही हैं, जिनके साथ उनका पहले से विवाद चला आ रहा था। घायलों में बिहिया के मुआव-तुलसी टोला निवासी मनोज कुमार सिंह और बबलू कुमार हैं। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोलीबारी के आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।




