ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली।जिले में इन दिनों हथियार के साथ एक रील्स विडिओ तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का बताया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लिए रील्स वीडियो में पिस्टल लहराता हुआ नजर आ रहा है। जिले में पूर्व में भी कई वैसे विडिओ भी सामने आते रहे हैं। जो हथियार के साथ लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कैसे हथियार के साथ टिक टॉक वीडियो बनाकर अपने ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर क्षेत्र में खौफ बनाने के लिए यह युवक वायरल कर रहा है। हाथ पिस्टल लहराता हुआ युवक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय मछुराम के 26 वर्षीय पुत्र विपिन राम बताया जा रहा है। जो इन दिनों अपने ही सोशल एकाउंट पर कई रील्स बना कर डाला रखा है।

हालाकी की विडिओ वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वायरल वीडियो के संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि पिस्टल के साथ एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होने कहा कि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




