स्काउट गाइड को दिलाया गया मतदान का शपथ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्काउट- गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में हरिशंकर कुमार, (जिला संगठन आयुक्त) ने स्काउट और गाइड को शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य है, जिनका उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा है और अगर मतदाता सूची में नाम नहीं है तो निश्चित रूप से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और चुनाव आने पर अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करें, मौके पर उपस्थित मृत्युंजय कुमार सामाजिक कार्यकर्ता ने स्काउट- गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है, जो लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के पास है वोट देने का अधिकार है

तथा आम जनता को यह नियंत्रित करने में मदद करता है, हमारा मतदान हमारे देश के भविष्य को तय करता है, इसीलिए हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, जबकि मनीष कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को उनकी उम्र, लिंग, जातीयता या अन्य विशेषताओं की परवाह किए बिना चुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है, इसमें हम सभी देशवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के प्रेमलता कुमारी, विक्रम कुमार के साथ बड़ी संख्या में स्काउट- गाइड कैडेट्स उपस्थित हुए।

Join us on:

Leave a Comment