पंकज कुमार जहानाबाद।
लोकसभा जहानाबाद भाजपा कोर कमिटी की बैठक संपन्न।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद जिला कार्यालय में जहानाबाद लोकसभा कोर टीम की बैठक लोकसभा संयोजक धर्मेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी सीडी शर्मा ,अरवल एवं जहानाबाद कोर टीम के सदस्य शामिल हुए । बैठक में लोकसभा प्रभारी सी डी शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतू कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया । बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी सीडी शर्मा ने जहानाबाद एवं अरवल जिला अध्यक्षों से विधानसभा स्तरीय कोर कमिटी टीम शीघ्र गठित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कमर कस लें और विधानसभा स्तरीय टीम गठित कर सभी विधानसभा में बैठक कर कार्य योजना की शुरुआत करें।

उन्होंने कहा कि कोर कमिटी के सभी सदस्य मंडल ,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रवास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे गरीब कल्याण योजनाओं को गांवो में जाकर घर-घर जन संपर्क कर बताने का कार्य करें। आज लोकसभा कोर टीम बैठक में जहानाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा,अरवल जिलाध्यक्ष अजय पासवान,जिला प्रभारी शंभू केसरी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा , पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, महामंत्री निरंजन कुमार बबलू , रवि रंजन ,शंकर सिंह, चन्द्र भूषण चन्द्रवंशी, श्रीकांत शर्मा शामिल थे।




