बेगूसराय में तीन मंजिला से गिरा कार्यरत मजदूर, मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार

बेगूसराय में तीन मंजिला से काम के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल में पॉलिटेक्निक कॉलेज में भवन निर्माण में काम कर रहे एक मजदूर अचानक अनियंत्रित होकर छत पर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक मैदान की है । घटना के संबंध में बताया जा रहा है पॉलिटेक्निक कॉलेज में भवन निर्माण का कार्य पिछले वर्ष से ही चल रहा था। इस निर्माण कार्य में मटिहानी थाना के मनिअप्पा गांव निवासी जीतन तांती का पुत्र धीरज तांती काम कर रहा था । काम करने के दौरान धीरज चार मंजिला पर सटरिंग लगाने के दौरान ऊपर से सीधे नीचे गिर गया जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक को परिजनों और स्थानीय मजदूरों ने सदर अस्पताल में लेकर आया है। घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को दी गई है। घटना की सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बाईट- मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment