पुलिस की दबिश से रोड पर ट्रैक्टर छोड़ भागे चोर!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के दुर्गावती थाने के धनेछा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी धान लोड ट्रैक्टर को चोरों के द्वारा 23 तारीख को रात्रि में चोरी कर लिया गया। जिस मामले मे 24 तारीख को ट्रैक्टर मालिक के द्वारा दुर्गावती थाने में आवेदन दिया गया। जिसके बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए काफी सक्रिय हुई पुलिस की सक्रियता को देखकर चोर ट्रैक्टर को दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली पेट्रोल पंप के पास NH2 के बगल में छोड़कर फरार हो गए। हालाकी चोर ट्रैक्टर से धान रात्रि में ही गायब कर दिए थे इसके बाद पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को दुर्गावती थाने लाया गया जहां पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है । मिली जानकारी के मुताबिक बहादुर गुप्ता ग्राम धनेछा ने अपने खेत से 137 बोरा धान लोड कर धनेछा पैक्स गोदाम पर बेचने के लिए खड़ा किए थे। जिसे 23 तारीख सोमवार की रात लगभग11:00 बजे चोर ले भागे ।जिस संबंध में उनके भाई जवाहर गुप्ता के द्वारा दुर्गावती के थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिक होने के बाद पुलिस ने उस किसान की टैरक्टर नंबर युपी 62 R 9209 को खोजने के लिए सक्रियता बढ़ा दी। पुलिस की सरगर्मी को देख चोर 24 तारीख मंगलवार की देर रात चिपली पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। वही गलती पर निकली हुई पुलिस ने 11:00 बजे रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिपली पेट्रोल पंप के पास लावारिस हाल में एक खड़ा ट्रैक्टर को देख फोन कर बहादुर गुप्ता को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे किसान बहादुर गुप्ता ने अपने ट्रैक्टर को पहचान लिया लेकिन ट्रैक्टर में रखा धान गायब था। इस मामले में पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश कर रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment