कैमुर जिले के शिक्षण संस्थाओं व पूजा समितियों द्वारा किया जा रहा मां सरस्वती की पूजा!

SHARE:

ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट :-

कैमूर। कल यानी 26 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार कैमूर जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा। इसको लेकर जिले के शिक्षण संस्थाओं व पूजा समितियों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। सरस्वती को समस्त ज्ञान, साहित्य, संगीत, कला की देवी माना जाता है। शहर सहित पूरे जिले में भी शिक्षण संस्थाओं व पूजा समितियों द्वारा वसंत पंचमी को बड़े की धूमधाम से मनाने की तैयारी की गयी है। पूजा समितियों ने भी विशेष तैयारी की है। बता दें कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इसी दिन शब्दों की शक्ति मनुष्य की झोली में आयी थी। इस दिन बच्चों को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। इस दिन पितृ तर्पण किया जाता है और कामदेव की पूजा भी की जाती है। इस दिन पहनावा भी परंपरागत होता है। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता के चरणों पर गुलाल भी अर्पित किया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment