कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले में लगातार उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम और एंटी लिकर फोर्स के संयुक्त कार्रवाई में कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। मोहनिया चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम और एंट्री लिकर फोर्स द्वारा एक डीसीएम ट्रक से 170 पेटी शराब बरामद किया। 170 पेटी में 2040 बोतल शराब बरामद हुआ। डीसीएम ट्रक में आलू लोड किया गया था और उसके नीचे भारी मात्रा में शराब से पाया गया था या करवाई एंटी लिकर फोर्स और

उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार की है। इस दौरान टीम में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किया गया ट्रक चालक की पहचान नरेन्द्र कुमार पिता नन्हा राम ग्राम खेड़ी सकरा थाना डांड जिला कैथल हरियाणा के रूप में की गई है। गौरतलब है कि 1 दिन पहले भी मोहनिया समेकित चेकपोस्ट के पास है भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया था इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया था।




