रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई -24-1-2023
जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड स्थित मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय नवादा रोड स्थित राजद कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता ब्रह्मदेव यादव के द्वारा की गई। वही दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के फोटो पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनके कार्यकलापों के बारे में विस्तार पूर्वक अपने अपने विचारों को रखा। मौके पर राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार यादव के अलावे राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार यादव उर्फ चुन्नी यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामविलास प्रसाद यादव, नरेश यादव, महेश्वर प्रसाद यादव, ओंकार यादव, बाबूलाल यादव, शिवनंदन पासवान, पुनेश्वर यादव, डेंगन मांझी, श्रवण कुमार, धोबी यादव, शंकर यादव सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।





