स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग के बीच सिलेंडर ब्लास्ट का live video आया सामने!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

स्वस्थ केंद्र में लगी आग के बीच सिलेंडर ब्लास्ट का live video आया सामने. महनार स्वास्थ्य केंद्र में लगी भीषण आग. कई घंटों के मशक्कत के बाद किया जा सका आग को नियंत्रित. बीमार मरीजो को पहले एम्बुलेंस में फिर दूसरी बिल्डिंग में किया गया शिफ्ट. लाखो के नुकसान का अनुमान. बाल बाल बचे स्थानीय पत्रकार.

वैशाली के महनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि देर रात लगी आग को अहले सुबह तक काफी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया जा सका. आग कितनी भीषण लगी थी इस बात से अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 7 दमकलों के सहारे फायर कर्मियों को लगभग पूरी रात मेहनत करना पड़ा. कई जगहों पर फायर कर्मियों को बाल्टियों में पानी और बालू लेकर अंदर जाना पड़ा. अगलगी की इस घटना से महनार स्वास्थ्य केंद्र को लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं स्वास्थ्य केंद्र का स्टोर रूम लगभग पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया है. वहीं अस्पताल में इलाज कर रहे मरीजों को

आनन-फानन में पहले एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया और फिर उन्हें दूसरे मकान में लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. आग लगने के कारणों का स्पष्ट तौर से पता नहीं जा सका है. लेकिन सूत्रों की माने तो रात के 11:00 बजे के करीब फुटपाथ पर बनी एक दुकान से आप उठी थी जिसके बाद आग ने अस्पताल के स्टोर रूम को सबसे पहले चपेट में लिया. फिर अन्य भाग भी जलने लगे. आग की लपटों को देखकर अस्पताल कर्मियों ने तत्कालीन अस्पताल प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार को घटना की जानकारी दी और कृष्ण कुमार के जरिए फायर बिग्रेड को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग को नियंत्रित करने में जुट गई. इस विषय में डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि अपने आवास में था तो सूचना मिली कि अस्पताल में आग लगा है जो अब बढ़ रहा है. मैं यहां तुरंत आया और दमकल के पदाधिकारियों को सूचित किया उसके बाद दमकल वाले आए हैं और सभी लोग आकर आग को काबू पाने का प्रयाद कर रहे हैं. स्टोर में ही आग लगा था बताया जा रहा है कि स्टोर से ही मुख्यतः आग लगी है. उसका सारा सामान जल गया है आग पर काबू पाने के बाद पता चल सकेगा कितना नुकसान हुआ है. अस्पताल के मरीजों की सुरक्षा का ख्याल रखे हुए हैं और दूसरे बिल्डिंग में उनका इलाज करवा रहे हैं. दमकल वाले लोग मेहनत कर रहे हैं. वही फायर कर्मी दीपक कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि हम लोगों को सूचना मिला कि हॉस्पिटल में आग लगा हुआ हम लोग दमकल के साथ आए बहुत ही मशक्कत के बाद चारों तरफ से घेर करके काबू पाने का प्रयास किए हैं इसके अंदर सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ है. फिर हम लोग सारे कर्मचारी मिलकर के काम किए हैं. अभी पूर्ण रूप से आग नियंत्रित हो गया है. भले ही स्वास्थ्य केंद्र पर लगी आग को स्थानीय लोगो और दमकल की मदद से पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है लेकिन इस अगलगी की घटना ने अपने पीछे कई सवाल भी छोड़ दिए हैं. जिसमे सबसे बड़ा सवाल यह है कि हाईटेक हो रहे अस्पतालों को फायर सेफ्टी उपकरणों से भी क्यों नहीं लैस किया जा रहा है. ताकि मुसीबत के समय अस्पताल कर्मी प्रारंभिक बचाव कर सकें.

बाल बाल बचे स्थानीय पत्रकार –
महनार स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने कि सूचना मिलते ही तीन से ज्यादा स्थानीय रिपोर्टर मौके पर पहुंच चुके थे. जिनके द्वारा मोबाइल से आग लगने का वीडियो बनाया जा रहा था. तभी एक सिलेंडर विस्फोट हुआ. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आग की लपटें वीडियो बना रहे स्थानीय पत्रकारों तक पहुंच गई. सभी के हाथ से मोबाइल छूट कर गिर गया और सभी इधर-उधर भागने लगे. जिसमे उन्हें हल्की फुल्की चोट भी लगी है. आज की लाइव वीडियो में स्पष्ट तौर से घटनाक्रम भी साफ-साफ दिख रहा है. जिसमें किस तरह सिलेंडर विस्फोट हुआ और फिर अफरा-तफरी मची.

बाइट – दीपक कुमार, फायर कर्मी.

Join us on:

Leave a Comment