संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार दिनांक 25.01.2023 को जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित किया जाना है। उक्त अवसर पर State Award for Best Electoral Practices Award के तहत राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा बेस्ट DEO Award के लिए श्री प्रणव कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर को चयनित किया गया है। इनके साथ ही दरभंगा, सिवान, पटना और सुपौल के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भी सम्मानित किया जायेगा। समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को मनाया जायेगा।

जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनावृत थीम साँग ‘‘ मैं भारत हूँ‘‘ का लाईव प्रसारण एवं श्रवण किया जायेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का वाचन भी होगा। सभी उपस्थित नागरिकों को मुख्य अतिथि के द्वारा निर्वाचन शपथ दिलायी जायेगी। उक्त अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय श्री गोपाल मीणा द्वारा प्रमंडलीय कार्यालय में अपराह्न 03ः00 बजे निर्वाचन शपथ दिलायी जायेगी।




