वैशाली- भीषण अगलगी में दो घर खाक, गृह स्वामी ने कहा जानबूझकर लगाई गई!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। जिले के लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में लालगंज प्रखंड मुख्यालय के पीछें एफसीआई गोदाम के पास झोपड़ी नुमा मकान में भीषण आग लग गया। देखते ही देखते दो झोपरी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग लगते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि फायर बिग्रेड के अधिकारी को जानकारी दी गई लेकिन 2 घंटे तक फायर बिग्रेड की टीम नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया है।

बताया गया है कि सोमवार की देर शाम दो झोपड़ी नुमा घर में अचानक आग लगी है। जिसमें घर में रखे सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि पालतू मवेशी को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया है। बताया गया है कि दोनों परिवार के लोग सरकारी जमीन पर झोपड़ी बना कर गुजर बसर कर रहा था। जिसे गृह स्वामी ने आरोप लगाया है कि असामाजिक तत्वों ने झोपड़ी में आग लगाकर फरार हो गया है।

आग लगने से दो परिवार का घर उजड़ा

लालगंज नगर वार्ड संख्या 19 के दो परिवार फुदेना पासवान के पुत्र बली पासवान और कन्हाई सहनी के पुत्र सुरेश सहनी के झोपड़ी नुमा घर जरगर पूरी तरह से एक हक हो गया है। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया लेकिन हर बिग्रेड की टीम 2 घंटे के बाद पहुंची। जिसको लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा चलाए जा रहे हैं। अग्नि पीड़ित परिवार सुरेश साहनी ने बताया कि उसके घर सरकारी जमीन पर था। किसी ने उसके घर में आग लगाकर फरार हो गया है।

घटना की जानकारी पर पहुंचे अंचल अधिकारी

इधर आग लगने की जानकारी मिलने के बाद लालगंज अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने मौके से पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। उन्होंने आग लगने के कारणों का पता करने में जुट गए हैं। 2 घंटे के बाद पहुंची अग्निशमन वाहन को लेकर लोगों ने जब उनके सवाल खड़े किया तो उन्होंने कहा कि अग्निशमन के कर्मी ट्रेनिंग पर चले गए थे जिसको लेकर दूसरे प्रखंड से अग्निशमन वाहन को मंगवाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment