अपहरण के तीन घंटे बाद ही अपहृत सकुशल बरामद एक गिरफ्तार, दो फरार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

छतौनी थाना पुलिस को मिली बडी कामयाबी।

मोतिहारी,छतौनी थाना पुलिस को बडी कामयाबी हाथ लगी है।अपहरण के तीन घंटे के अन्दर अपहृत को बरामद कर एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि इस दौरान दो अपहर्ता भागने में सफल रहा। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।वही छतौनी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने दी है।उन्होंने बताया कि शनिवार की संध्या करीब छह बजे थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी से प्रशांत कुमार नामक युवक जो बंजरिया थाना क्षेत्र के मोखलीसपुर का निवासी है।

जिसका अपहरण कर लिया गया।घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही छतौनी इंस्पेक्टर चौधरी ने वरीय पदाधिकारी को सूचना दी।जिसपर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई तेज कर दी गई।इसी दौरान रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड निवासी देवनारायण सहनी के पुत्र रवि सहनी उर्फ रवि जिनिया के घर छापेमारी कर अपहर्ता सहित अपहृता को बरामद कर लिया गया।हालांकि इस दौरान दो अपहर्ता भागने में सफल रहा जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस फरार अपहर्ता के नाम का खुलासा करने से परहेज़ कर रही है।पुलिस गिरफ्तार अपहर्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।छापेमारी मे इंस्पेक्टर चौधरी के अलावे दारोगा राजेश कुमार, चंदन कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी मनीष कुमार व छतौनी पुलिस बल शामिल थे।
बाइट :—– विजय कुमार चौधरी,इंस्पेक्टर।

Join us on:

Leave a Comment