रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा के कुछ इलाकों में 23 जनवरी यानी सोमवार को बिजली गुल रहेगी, इसलिए आप अपने आवश्यक कार्य पहले से कर के खुद को तैयार रखें!
हाथीदह विद्युत उपकेंद्र के द्वारा मेंटेनेंस कार्य हेतु बिजली शट डाउन रहेगा, इस आशय की जानकारी देते हुये हाथीदह विद्युत उपकेंद्र के सहायक अभियंता परमेश्वर चंद्र ने बताया कि 23 जनवरी को आवश्यक मेन्टनेंस के लिये दिन के 11 बजे से दोपहर के 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

, ऐसे में आमजनों से आग्रह है कि बिजली संबंधित अपने आवश्यक कार्य पहले से पूर्ण कर लें, दो बजे के बाद ही बिजली बहाल हो पाएगी, इस दौरान पंचमहला गाँव से लेकर चिंतामनीचक तक की बिजली बाधित रहेगी, तकनिकी कारणों से समय आगे पीछे हो सकता है पर अगर सबकुछ सही रहा तो दो बजे के बाद बिजली पुनः बहाल कर दी जाएगी!” – परमेश्वर चंद्र ( सहायक विद्युत अभियंता, हाथीदह विद्युत उपकेंद्र )




