धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!
मोतिहारी – 1करोड़ 25 लाख के चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार,पुलिस करवाई में जुटी
मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र को गुप्त सूचना प्रप्त हुई कि तस्कर मादक पदार्थ की खेप लेकर पहुचने वाले है। उक्त प्राप्त सूचना पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर डीएसपी के नेतृत्व में पीपरा कोठी ,सुगौली व बंजरिया थाना अध्यक्ष का टीम का गठन करते हुए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त आदेश पर

गठित टीम के द्वारा कुशलतापूर्वक कार्य करते हुए करीब बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया सागर ओभर ब्रीज के पास से दो मादक
पदार्थ के तस्करों को एक मोटर साईकिल एवं 6 किलो 52 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया
है। इस संदर्भ में बंजरिया थाना में कांड दर्ज किया गया है तथा आवश्यक पूछ ताछ की जा रही है।
मोतिहारी एसपी द्वारा टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरियों एवं कर्मियों को
पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

बाइट :— कांतेश कुमार मिश्र,एसपी।




