ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के क्रम में नालंदा पहुंचे। इस दौरान रहुई प्रखंड के उफरौल गांव गए। जहां महादलित बस्ती का भ्रमण किया। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों के द्वारा तख्ती और बैनर भी लगाए गए थे जिसे मुख्यमंत्री ने देखा।उफरौल गांव में महादलित बस्ती में मुख्यमंत्री ने जीविका के माध्यम से चलाई जाने वाली योजनाओं को भी देखा।गौरतलब है कि उफरौल गांव में

सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाये गए आवास को भी मुख्यमंत्री ने देखा। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत तालाब क जीर्णोद्धार को भी मुख्यमंत्री ने देखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुत्र और गांव के सरकारी स्कूल में ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और ग्रामीणों के द्वारा दिए गए शिकायत पत्रों को भी लिया। इस समाधान यात्रा के दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार विजय चौधरी संजय झा के अलावे कई कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




