धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
बच्चो के बीच उत्पन विवाद में युवक के सर में मारी गोली, घायल का निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज, अपराधियों की गिरफ्तारी के टीम बना छापेमारी शुरू :मोतिहारी के छ्तौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर में गुरुवार की शाम छोटा बच्चा के बीच हुए विवाद को शांत कराने गए अभिषेक के फूफा के घर पर चढ़ कर बदमाशों ने गैंग बना कर तोड़फोड़ किया फिर पुलिस के आने की सूचना पर सभी फरार हो गया। उसी घटना के आक्रोश में अपराधीयों ने दूसरे दिन आज फिर से अभिषेक के साथ पहले मार पीट किया फिर उस पर फायरिंग कर दिया, इस दौरान गोली अभिषेक के सर को छू कर निकल गई, जिसे आनन फानन में प्राइबेट नर्सिग

होम में भर्ती कराया गया जहा इलाज चल रहा है।जैसे ही घटना की जानकारी सदर एसडीपीओ अरुण कुमार गुप्ता को लगी, वैसे पहले हॉस्पिटल पहुंच कर घायल अभिषेक का हाल जाना उसके बाद घटना की जानकारी ली, इस दौरान घटना स्थल पर पहुंच वहा का जयाजा लिया, उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना कर छापेमारी शुरू कर दिया,
सदर एसडीपीओ अरुण कुमार गुप्ता ने बताया की घटना के बाद एक टीम बना कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट :—- अभिषेक , घायल युवक,
बाइट :—- अरुण कुमार गुप्ता , सडर SDPO,




