रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
बिहार/लखीसराय
:-हार्डकोर नक्सली गिरफ़्तार
लखीसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।पुलिस ने हार्डकोर नक्सली लोचन मांझी को नक्सल प्रभावित चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव से गिरफ्तार किया है। लखीसराय एसपी को गुप्त सूचना मिली की हार्डकोर नक्सली लोचन मांझी मननपुर में छुपा हुआ है।और इसी सूचना पर एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में एसटीएफ, एसएसबी,कोबरा एवं जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली उपेन्द्र मांझी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली लोचन मांझी नक्सली कमांडर अरबिंद यादव,सुरेश कोड़ा एवं रावण कोड़ा का सहयोगी बताया जा रहा है।

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली लोचन मांझी 13 जून 2013 को कुंदर हॉल्ट के समीप धनबाद इंटरसिटी ट्रेन में तीन दर्जन नक्सलियों के साथ हमला कर फायरिंग एवं बमबारिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें लगभग तीन पुलिस जवान की मौत हुई थी।इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस के हथियार और कारतूस की भी लूट की थी।जिसमें लोचन मांझी का सक्रिय भूमिका रहा था।इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस को ट्रैप करने के लिए विस्फोटक का भी इस्तेमाल किया था।हाल के दिनों से नक्सली लोचन मांझी विकास मित्र के पद पर कार्य करते हुए नक्सली संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा था।फिलहाल पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।




