अधिक बिजली बिल के खिलाफ अब आंदोलन करेगी चिराग की पार्टी लोजपा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

लोजपा रामविलास पार्टी मुज़फ़्फ़रपुर सहित पूरे बिहार में बिजली बिल के करेंट से बचाने के लिये आंदोलन करेगी ,
लोजपा रामविलास पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वकर्मद्रोदेव उर्फ चुलबुल शाही ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार में बिजली संकट पर लोजपा रामविलास ने बिहार सरकार के खिलाफ हुंकार भरने का ऐलान किया है , बिहार में बिजली संकट एवं बिजली आपूर्ति दर बढ़त को लेकर जनता में भारी आक्रोश है , मुख्यमंत्री एवं उनके अधिकारियों की सरकार जितने दर में हमें बिजली आपूर्ति कर रही है वह दुर्गम एवं विकसित राज्यो से भी बहुत ज्यादा है , कुछ राज्यों का बिजली बिल दर देख कर सोच में पड़ जाता है कि क्या बिहार सरकार हीरे जवाहरात वाले तारों से सप्लाई करती है क्या की हिंदुस्तान में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिलती है ,गोवा में बिजली दर 1.50 से 4.50 प्रति यूनिट उपलब्ध है ,विकसीत राज्य जैसे पंजाब, गुजरात में बिजली 3.20 पैसे से लेकर 6.43 में उपलब्ध है , मेघालय,मनिपुर, हिमाचल, सिक्किम जैसे दुर्गम राज्यो में 1रुपया से 6 रुपया में बिजली उपलब्ध है , जबकि बिहार में 7.70 प्रती यूनिट मिल रहा है ,


बिहार सरकार द्वारा बिहार के गरीब पिछड़े को घर में स्मार्ट मिस्टर लगाकर जिस प्रकार से दिनदहाड़े लुटने का काम कर रही है , उस लुट से बचाने के लिए सरकार के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास मुज़फ़्फ़रपुर चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन खड़ा कर इन्साफ की लड़ाई लड़ेगा , इसी प्रकार शिक्षा एवं आपूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा , इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व प्रत्याशी विजय प्रसाद सिंह पूर्व प्रत्याशी संजय पासवान जिले के प्रधान महासचिव राजकुमार पासवान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर युवा अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह महिला जिला अध्यक्ष पिंकी पासवान जिला संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशीनाथ झा पूर्व जिला परिषद शशि सिंह लोजपा नेता रजनीश कुमार कुमावत पासवान डॉक्टर अर्जुन गुप्ता अभिजीत शर्मा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार राय sc-st अध्यक्ष शंकर पासवान छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूर आलम , कुमार विभव , नगर अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित सैकड़ों लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Join us on:

Leave a Comment