बिहार में सबसे अनियमित व महँगी बिजली देकर खून चूस रही सरकार – लोजपा!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

लोजपा रामविलास पार्टी नालंदा कार्यालय में बिजली विभाग को लेकर प्रेस वार्ता किया गया। वार्ता में बिहार में बिजली संकट पर लोजपा रामविलास नालंदा ने बिहार सरकार के खिलाफ हुंकार भरने का काम किया। बिहार में बिजली संकट एवं बिजली आपूर्ति दर बढ़त को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। मुख्यमंत्री एवं उनके अधिकारियों की सरकार जितने दर में हमें बिजली आपूर्ति कर रही है वह दुर्गम एवं विकसित राज्यो से भी ज्यादा है। गोवा में बिजली दर 1.50 से 4.50 प्रति यूनिट उपलब्ध है,बिकसीत राज्य जैसे पंजाब, गुजरात में बिजली 3.20 पैसे से लेकर 6.43 में उपलब्ध है। मेघालय,मनिपुर, हिमाचल, सिक्किम जैसे दुर्गम राज्यो में 1रुपया से 6 रुपया में बिजली उपलब्ध है। जबकि बिहार में 7.70 प्रती उनिट मिल रहा है।
बिहार सरकार द्वारा बिहार के गरीब पिछड़े को घर में स्मार्ट मिस्टर लगाकर जिस प्रकार से दिनदहाड़े लुटने का काम कर रही है। उस लुट से बचाने के लिए सरकार के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास नालंदा चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन खड़ा कर इन्साफ की लड़ाई लड़ेगा.इसी प्रकार शिक्षा एवं आपूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा।

बाइट। सत्येंद्र मुकुट लोजपा जिला अध्यक्ष

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment