एडीएम के बेटे की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये आया सामने!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना…,पटना के आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित वरिष्ठ उप समाहर्ता के बेटे आयुष के मौत मामले में प्रारंभिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उल्टी के दौरान हालत में अनाज फंसने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई है हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाया है

लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को जल्द ही मिल जाएगा हालांकि डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की जानकारी मिलेगी क्या आयुष के शरीर के अंदर और बाहर जख्म के निशान है या नहीं है. इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर और कई कर्मियों पर मामला दर्ज है डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा क्या सही में आयुष की मौत पिटाई से हुई है या नहीं.

Join us on:

Leave a Comment