Search
Close this search box.

जहर खाकर किशोर ने की आत्महत्या, पिता पर ही हत्या का आरोप!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

जहर खाकर किशोर ने की आत्महत्या, ननिहाल का परिवार पिता पर संपत्ति के लिए लगा रहा हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस।

-नालंदा में मंगलवार को एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। किशोर के मामा-मामी उसके पिता पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि किशोर के पिता आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत छबीलापुर रोड स्थित कालीबाड़ी बस्ती की है। मृतक किशोर शैलेंद्र साव का (16) वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है।


घटना के संदर्भ में किशोर की मामी संगीता देवी ने बताया कि संपत्ति के लालच में उसके पिता ने जहर देकर नीतीश की हत्या कर दी है। 13 साल पूर्व नीतीश की मां की मौत के बाद उसके पिता शैलेंद्र साव ने दूसरी शादी रचा ली थी। उससे भी 2 बच्चे हैं। तभी से नीतीश नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव अपने ननिहाल में रहता था। 4 वर्ष पूर्व उसके पिता ननिहाल से अपने साथ लेकर राजगीर चले गए। शैलेंद्र साव अपनी पहली पत्नी से हुए संतान को संपत्ति नहीं देना चाहते थे। यही कारण है कि जहर देकर नीतीश की हत्या कर दी गई।
राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि किशोर ने ऑनलाइन एग्रीकल्चर प्रोडक्ट इंसेक्ट किलर मंगवा कर बीती रात खा लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी किशोर के पिता ने उसे निजी क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां मंगलवार के दिन मौत हो गई। ऑनलाइन मंगाए गए प्रोडक्ट और पर्ची को घर से बरामद किया गया है।

बाइट।मृतक के रिस्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Leave a Comment

और पढ़ें