लखीसराय-गांजा तस्कर पवन सिंह और प्रकाश महतो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

बिहार/लखीसराय
स्लग:-दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

लखीसराय जिले के बड़हिया पुलिस ने जैतपुर से दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार गांजा तस्कर जैतपुर निवासी पवन सिंह और प्रकाश महतो है।
दोनो लंबे समय से गांजा का तस्करी कर रहा था।बड़हिया पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये दोनो को जैतपुर से गिरफ्तार किया है।बताते चलें कि अंतरराज्‍यीय कुख्यात गांजा तस्‍कर रोशन कुमार जो वर्तमान में मंडल कारा लखीसराय में बंद है। इसमें से एक उसका चाचा पवन सिंह

और दूसरा उसका सहयोगी बताया जा रहा है।पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि रोशन सिंह के चाचा एवं उसका एक सहयोगी बहुत दिनों से गांजा तस्करी में सहयोग कर रहा था।इसी आलोक में पुलिस को पता चला कि जैतपुर गांव में ही ये दोनो मौजूद है।जहां से बड़हिया थाने की पुलिस एस0आई0 शिव अमित प्रकाश कौशिक के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनो गांजा तस्‍कर को गिरफ्तार किया।

Join us on:

Leave a Comment