लोक अदालत में मामले के निबटारे के लिये आगे आएं सरपंच व सचिव – न्यायधीश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर लगातार बैठक जारी है मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार की अध्यक्षता में जहानाबाद जिले के सभी प्रखंड के सरपंच एवं सचिव के साथ बैठक की गई बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अजय कुमार ने सभी सरपंच एवं सचिव को निर्देश दिया कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अधिक से अधिक मामले का निष्पादन कराने के लिए अपने स्तर से प्रयास करें।

लंबित मामले को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस जारी कर राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व प्रीसिटिंग कराने हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस बैठक में अपने-अपने पंचायत सचिवों ने भी अपनी बातों को प्राधिकार के समक्ष प्रकट किए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान की जायेगी।

Join us on:

Leave a Comment