रिपोर्ट/मनोज कुमार,नवादा
छिनतई गिरोह का नवादा पुलिस का किया प्रदाफाश,अंतरजिला गिरोह के नौ अपराधी गिरफ्तार,बेगूसराय जिले के तिवारी गिरोह का सभी अपराधी,
जिले में झपट्टामार तथा छिनतई कर अपराधिक अंजाम से परेशान पुलिस ने तिवारी गिरोह के नौ अपराधी गिरफ्तारी का मामले का उद्भेदन किया है बताया जाता है कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के वारिसलीगंज बजार से एक महिला से १० जनवरी को करीब ८५ हजार रुपए की छिनतई कर अपराधी फरार हो गया,पीड़ित महिला के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज की गई,छिनतई घटना की लगातार वारदात को देखते एसपी अंब्रेश राहुल के द्वारा पकरीबरावा एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बेगूसराय जिले के कई ठिकाने पर छापेमारी कर २०मोबाइल,२० हजार ८६० रुपए के साथ विभिन्न ठिकाने से नौ अपराधी को गिरफ्तार की गई

है,गिरफ्तार अपराधी में मुकुल कुमार,अमित तिवारी,मनीष पांडे,मिथलेश कुमार,दीपक तिवारी,सोनू तिवारी,अमरजीत तिवारी, लोढ़ी उर्फ राहुल तिवारी,दीपक मिश्रा के रूप में पहचान हुई है, पकरीबरावा एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया है कि बेगूसराय के तिवारी गिरोह के सदस्य है,इनलोगो ने नवादा जिले के विभिन्न इलाके में छिनतई की बरदाते की अंजाम देकर बेगूसराय चला जाता था,तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से वारिसलीगंज एसएचओ के सहयोग से इन अपराधी की गिरफ्तारी की गई है,नवादा में कई छिनतई मामले की भी अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है,सभी को पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है,




