दो महीने पूर्व अपहरण कर ली गई दो साल की मासूम को वैशाली पुलिस ने किया सकुशल बरामद!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। महुआ थाना के पुलिस अधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महीने पूर्व अपहरण हुए दो साल के मासूम बच्चे को बरामद कर लिया है। बच्चे को बरामद करने में महुआ पुलिस अधिकारी को सफलता हाथ लगी है। मासूम बच्चे को अपहरण कर लेने मामलें में बच्चे के परिजनों ने महुआ थानां के नामज़द प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसके बाद बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी साथ ही परिवार वालों के द्वारा भी रिश्तेदारों में बच्चे की खोजबीन की जा रही थी। तभी पुलिस ने बच्चे के परिजनो को मदद से बच्चे को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

विदित हो कि महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत से एक पखवाड़े पूर्व चोरी हुई हुई थी। जिसको लेकर बच्चे के पिता राजू पासवान के अपने ही रिश्ते की भाभी बेबी देवी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने 2 साल की बच्ची विराज की बरामदगी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही थी। क्योंकि 2 साल की बच्ची अपहरण हो जाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती पूर्ण बन गई थी। जिसे पटना जिला के मासूम विराज को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वही आरोपी बेबी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

Join us on:

Leave a Comment