छेड़खानी को लेकर दो गुटों में झड़प, आधे दर्जन से ज्यादा घायल!

SHARE:

अविनाश श्रीवास्तव

महिला सहित कुल 11 लोग हैं घायल!

ठाणे तक पहुंचा मामला की जा रही है जांच पड़ताल!

अनुमंडल क्षेत्र के शिवसागर से है। जहाँ रामपुर जोई गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिस मारपीट में दो महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शिवसागर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से उन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि गांव के कुछ लड़कों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया। उसके बाद लड़की के परिजनों ने जब इसका विरोध किया है तो उन लोगों के साथN मारपीट की गई। जिसमें बीच-बचाव करने गए दो महिला को भी चोट लगी है। इस संबंध में शिवसागर थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। वही डॉक्टर ने बताया है कि एक शख्स की हालत चिंताजनक है। जबकि अन्य की स्थिति सामान्य है।

Join us on:

Leave a Comment