एस.एस. कॉलेज जहानाबाद में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

एस.एस. कॉलेज जहानाबाद में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।एन एस एस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० डॉ० कृष्णानंद ने अपने सहकर्मियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण किया प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय सांस्कृतिक , आध्यात्मिक एवं राष्ट्रवादी चेतना के शिखर पुरुष थे। उनका युवाओं की असीम क्षमता पर दृढ़ विश्वास था। उनका मानना था कि युवा अपने संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर असंभव को संभव कर सकते हैं। प्रो० कृष्णानंद ने कहा कि स्वामी जी ने भारतीयों को सदियों के निश्चेतना के अंत:गर्भ से बाहर निकाल कर आध्यात्मिक एवं राष्ट्रवादी चेतना का प्रकाश प्रदान किया था।

उनके प्रेरक व प्राणवंत संदेशों का अनुकरण कर आज की युवा पीढ़ी अनेक गंभीर चुनौतियों से पार पा सकती है।उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० इमरान अरशद ने कहा कि स्वामी जी के द्वारा प्रतिपादित मानवता और विश्वबन्धुत्व जैसे विचारों की प्रासंगिकता चिरस्थाई है। इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में डॉ० बाल भगवान शर्मा , डॉ० श्यामाकांत शर्मा , डॉ० अरुण कुमार, डॉ० सतीश चन्द्र पाठक , मोती लाल , अनिल कुमार द्विवेदी , विवेक मोहन,सुबोध कुमार सुमन, प्रेम कुमार, विवेकानंद कुमार आदि शामिल रहे।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Join us on:

Leave a Comment