पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद के घोसी नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम गोलकपुर में राजद के वरिष्ठ नेता बिहारी यादव जी के द्वारा चूड़ा दही कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें जहानाबाद के विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव ,मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक आदरणीय सतीश दास ,राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, जिला प्रधान महासचिव परमहंस राय, राजद के वरिष्ठ नेता आदरणीय विनोद कुमार यादव जी,पीएनटी के अध्यक्ष अर्जुन बाबू,

एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी(प्र.अ) राजद के वरिष्ठ नेता नगीना यादव जी, काको के श्याम जी ,समेत हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिए। और लोगों ने आदरणीय बिहारी बाबू को बधाई दिए ,कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में एकता, बंधुत्व एवं भाईचारे की भावना बढ़ती है, जो एक सराहनीय कार्य है।




